फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला हाईवे पर 48 घंटे का रूट डायवर्जन, 30 किमी बढ़ी दूरी

Sat, 19 Jul 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखीमपुर-गोला हाईवे पर वाहनों को रोकने के लिए लगा बैरियर। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ में सावन मेला को लेकर एक बार फिर गोला हाईवे पर वाहनों का आवागमन 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया। रूट डायवर्जन से अब वाहनों को 30 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लखीमपुर से सीधे खुटार की दूरी 60 किलोमीटर है, लेकिन अब 90 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है। रूट डायवर्जन से समय के साथ डीजल-पट्रोल भी ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन

लखीमपुर से पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहन गोला, खुटार होते हुए जाते थे, लेकिन रूट डायवर्जन होने से अब लखीमपुर से पीलीभीत जाने वाले वाहन महेवागंज, सुंदरवल, बिजुआ, भीरा, मैलानी, खुटार होकर पीलीभीत जा रहे हैं। यही मार्ग लखीमपुर से पीलीभीत का रहेगा। वहीं बहराइच से पीलीभीत जाने वाले वाहन सिसैया, धौरहरा, ढखेरवा, निघासन, पलिया, मैलानी, खुटार होते हुए जाएंगे। अगर बाढ़ के चलते पलिया से आवागमन प्रभावित होता है तो सिसैया चौराहा से राजापुर चौराहा लखीमपुर, मनिकापुर तिराहा, सिकंदराबाद से निकलेंगे।
डायवर्जन पीलीभीत-शाहजहांपुर से बहराइच जाने वाले वाहनों भी पर लागू रहेगा। शाहजहांपुर, पीलीभीत, खुटार से लखीमपुर जाने वाले वाहन पुवायां, खुटार, मैलानी, भीरा, बिजुआ, सुंदरवल, महेवागंज होते हुए लखीमपुर जांएगे। अलीगंज से लखीमपुर के बीच चलने वाले वाहन देवकली होकर निकलेंगे। इधर, गोला शहर में ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यह रूट डायवर्जन सावन भर प्रत्येक सोमवार को होने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर रहेगा। अन्य दिनों में वाहन पुराने मार्गों से जाएंगे। गोला हाईवे शनिवार रात 11 बजे बंद हो गया, जो सोमवार रात 11 बजे तक रहेगा। गोला का रोडवेज बस अड्डा भी शहर के बाहर मोहम्मदी हाईवे पर एक राइस मिल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


कांवड़ियों के वाहनों के लिए बनाई गई पार्किंग

-गोला हाईवे पर श्रद्धालुओं के वाहनों की अनुमति रहेगी। लखीमपुर से गोला जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पशु बाजार मैदान रिलायंस पेट्रोल पंप, अलीगंज से आने वाले वाहनों की नवीन मंडी समिति के अंदर, खुटार की ओर से आने वाले वाहनों की चीनी मिल ट्रक यार्ड के अंदर और मोहम्मदी मार्ग से आने वाले की पार्किंग कोठी भट्टा काशीनगर के पास बनाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें