फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के स्वागत में डूबा शहर

विज्ञापन
नया साल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।नए साल का स्वागत हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में किया। किसी ने दोस्तों के साथ होटल, रेस्टोरेंट में धमाल किया तो किसी ने अपने घरों पर ही नए साल का स्वागत किया। नए साल के स्वागत का उत्साह युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा था।
विज्ञापन

वर्ष 2017 की बिदाई और 2018 के स्वागत के लिए शहर के होटल, रेस्टोरेंट रविवार को ही सजकर तैयार हो गए थे। उधर बाजार में भी केक, फूल और ग्रीटिंग कार्ड्स की भी भरमार थी। नए साल को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की और शाम होते ही लोग होटल और रेस्टोरेंट पहुंच गए और वहां पहुंचकर पार्टी मनाई। नववर्ष का स्वागत करने की तैयारी में लोगों ने रविवार की पूरी रात मस्ती करते रहे।

12 बजते ही शुरू हुआ नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला
नए साल के स्वागत को लेकर उत्साहित क्या युवा और क्या बड़े बुजुर्ग सभी में पहले बधाई देने की होड़ लगी रही। जैसे ही रात के 12 बजे मोबाइल फोन बजने लगे और सभी लोग अपनों को नए साल की बधाई देने में मशगूल हो गए। वहीं जिले के कुछ हिस्सों में मोबाइल नेटवर्क में दिक्कत आने के कारण लोग मायूस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें