फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न को लेकर पूरे दिन गुलजार रहा दुधवा नेशनल पार्क

विज्ञापन
दुध्‍ावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पलियाकलां। नए साल का जश्न मनाने के लिए रविवार को दुधवा पर्यटन परिसर सैलानियों की भीड़ से भरा रहा। पार्क में सुबह से ही सैलानियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। देशी सैलानियों समेत महानगरों व अन्य शहरों से आने वाले सैलानियों ने भी जंगल का भ्रमण किया। वहीं हटों और डॉरमेट्री में भी काफी सैलानी दिखाई दिए। किसी ने सुबह जंगल का भ्रमण किया तो किसी ने शाम की शिफ्ट में जंगल के रोमांच का आनंद लिया।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क में सुबह से ही सैलानियों की अच्छी तादाद दिखने लगी थी। लखीमपुर, मुंबई, लखनऊ, शाहजहांपुर, कोलकाता सहित कई महानगरों और शहरों से सैलानियों के आने का शुरू हुआ सिलसिला शाम तक जारी रहा। रिसेप्शन और वाहन पास लेने के लिए सैलानियों की काफी भीड़ जमा रही। पास मिलते ही, जंगल के भ्रमण के लिए वह रवाना हुए तो उनके चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई दी। वहीं भ्रमण कर वापस आने वाले सैलानी भी काफी रोमांचित दिखे। लखनऊ से आए रुपनेश गुप्ता, दीप्ति, टिंकू व पाखी आदि सैलानियों ने बताया कि उन्हें बाघ के तो दीदार नहीं हुए, लेकिन हिरन, गैंडा व कई प्रजातियों के पक्षियों का उन्होंने दीदार किया। बताया कि वह यहां रुककर एक बार फिर से जंगल का भ्रमण करेंगें। भीड़ का तांता होने के कारण पार्क प्रशासन भी काफी खुश नजर आया।

पास व गाइड लेने में सैलानियों के छूटे पसीने
दुधवा पार्क में नए साल को लेकर आए सैलानियों को परेशानियां भी उठानी पड़ी। कई सैलानी काफी देर तक वाहन पास के साथ ही गाइड लेने के लिए लाइन में लगे रहे। सुबह से लगे कई सैलानियों के पार्क भ्रमण का नंबर शाम की शिफ्ट में आया। महिलाओं को भी इस दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


चेकिंग के बाद ही मिला वाहनों को प्रवेश
जंगल भ्रमण करने के लिए सैलानियों के वाहनों की पार्क गेट पर चेकिंग भी हुई। फॉरेस्ट कर्मियों ने गाड़ी को चेक करने के बाद ही सैलानियों को पार्क के अंदर घुसने दिया।

निजी वाहनों से भी जंगल पहुंचे कई सैलानी
दुधवा में मौजूद जिप्सी व वैन के अलावा सैलानियों ने अपनी निजी गाड़ियों से भी पार्क का भ्रमण किया। बड़ी गाड़ियों की पार्क में इंट्री होने के कारण दूरदराज से आए कई सैलानी अपने वाहनों से जंगल के लिए रवाना हुए।

सुबह से ही देशी सैलानियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, रिस्पेशन पर उनको कोई दिक्कत न हो इसके लिए स्टाफ भी लगाया गया था। वीआईपी के बारे में पूछने पर बताया कि इस बार नए साल पर कोई वीआईपी रविवार तक पार्क नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

रामप्यारे, रेंजर (पर्यटन)



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें