गोला गोकर्णनाथ।
कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर 55वां प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट 17 से शुरू हो रहा है। जिसमें प्रदेश से 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल करेंगी।
आयोजन कमेटी के संयोजन मंत्री श्याम मूर्ति शुक्ला ने बताया कि 17 से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल करेंगी। उद्घाटन मैच मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब गोला और हाकी एकेडमी चांदपुर के बीच दोपहर 12 बजे खेला जाएगा। टूर्नामेंट में डीएचए फैजाबाद, ध्यानचंद हॉकी क्लब गोला, हॉकी अकेडमी चांदपुर, हॉकी स्टेडियम शाहजहांपुर, स्टेशन स्टार क्लब बाराबंकी, हॉकी क्लब जलालाबाद, हॉकी स्टेडियम बहराइच, ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, डीएचए गोरखपुर, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर, कृषक समाज कॉलेज गोला, हाकी क्लब हरदोई, हॉकी एकेडमी गोरखपुर, केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ, ऑफिशियल क्लब बिजनौर, स्टार इलेवन बलरामपुर सहित 16 टीमें भाग लेंगी। 22 को टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि इंडियन एयरलाइंस हॉकी टीम के कोच रजनीश कुमार मिश्र विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इस मौके पर डॉ. लखपतराम वर्मा, ओमप्रकाश, रामनरेश वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, आशीष कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।