फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोनी ने राजस्थान विश्वविद्यालय किया टॉप,

विज्ञापन
टाॅप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

नगर की पंजाबी कॉलोनी निवासी नरेंद्र विक्रम सिंह की बेटी सलोनी सिंह ने राजस्थान विश्वविद्यालय में टॉप कर नगर एवं जिले का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार की शिक्षा मंत्री किरन महेश ने सलोनी को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
नरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से कुंभी के रहने वाले हैं। उनके तीन बच्चे- सलोनी सिंह, जया सिंह और ध्रुव सिंह हैं। बड़ी पुत्री सलोनी सिंह ने नगर के सेंट जांस इंटर कालेज से 2006 में हाईस्कूल और वर्ष 2008 में कक्षा 12 ससम्मान उत्तीर्ण कर राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में प्रवेश लिया था, जहां से वर्ष 2012 में बीएससी और वर्ष 2014 में माइक्रो बायोलॉजी से एमएससी कर विश्वविद्यालय टॉप किया। आठ नवंबर 2017 को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सलोनी सिंह को राजस्थान सरकार की शिक्षा मंत्री किरन महेश ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। वर्तमान में सलोनी जयपुर के एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी छोटी पुत्री जया सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और पुत्र ध्रुवसिंह सेंट जांस में कक्षा नौ का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र विक्रम सिंह के पिता और सलोनी के बाबा डॉ. रणधीर सिंह राजस्थान सांभरलेक जयपुर में एक मशहूर चिकित्सक हैं, जो वर्तमान में वहीं रहते हैं। नरेंद्र विक्रम सिंह, पत्नी रचना सिंह और पुत्र ध्रुव सिंह के साथ पंजाबी कॉलोनी में रहते हैं। सलोनी की सफलता पर परिवार और पैतृक गांव कुंभी में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें