अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार कुशवाहा-संवाद
लखीमपुर खीरी। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 फरवरी को स्थानीय आईटीआई परिसर स्थित ऑडिटोरियम में मेगा विधिक साक्षरता सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति राजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि शिविर में करीब 41 सरकारी स्टॉल और 10 अन्य केंद्रों के स्टॉल लगाए जाएंगे। शिविर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न योजनाओं की जानकारी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इस अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग भी मौजूद रहेंगी।