फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 379 जोड़ों ने लिए फेरे, 23 का पढ़ाया गया निकाह

विज्ञापन
मंत्रोचार करती गायत्री परिवार की महिलाएं                                           स्रोत:संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 402 जोड़ों की शादियां हुईं। 379 जोड़ों ने सात फेरे लिए तो 23 जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन

नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सीएम की दूरदर्शिता का परिणाम है। विधायक अमन गिरी ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना एक अच्छी पहल है, जो गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सीएम सामूहिक विवाह योजना निर्धन कन्याओं का सरकारी खर्च पर निशुल्क विवाह कराने की एक अनूठी योजना है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान विधायक योगेश वर्मा, अमन गिरी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, ब्लॉक प्रमुख प्रति. रामशंकर राज (रामू) सहित सभी गणमान्य लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें