लखीमपुर खीरी। जीरो पाॅवर्टी सर्वे में चिह्नित किए गए जिले के 29 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा जाएगा। इससे पहले इनका सत्यापन किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने बताया की सत्यापन के लिए प्राविधिक सहायक ग्रुप सी, एटीएम व बीटीएम को जिम्मेदारी दी गई है। आठ अप्रैल तक सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में हर साल सरकार छह हजार रुपये देती है। बताते चलें कि जीरो पाॅवर्टी में चिह्नित परिवारों में जिनके पास आवास नहीं है, उनको आवास दिया जाएगा। संवाद