फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सर्जरी के लिए लखनऊ अस्पताल भेजे गए 32 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। क्लेफ्ट लीप पैलेंट (कटे होंठ-तालू) रोग से संबंधित 32 बच्चों को ऑपरेशन के लिए मंगलवार को लखनऊ भेजा गया है। इन बच्चों का इलाज पूरी तरह से निशुल्क कराया जा रहा है। परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे बच्चों की बस को सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जन्म से कटे होंठ-तालू वाले 32 बच्चों को इलाज को लखनऊ भेजा गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि बच्चों को सर्जरी के लिए सिफ्स हॉस्पिटल लखनऊ भेजा जा रहा है। जांच के बाद मुफ्त सर्जरी की जाएगी। बच्चों को रवाना करने के समय डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, डीपीएम अनिल यादव, डीईआईसी मैनेजर अमित खरे, कुलदीप सिंह चौहान, डीसीपीएम व ब्लाक के आरबीएसके टीम चिकित्सक डॉ. रजिया, डॉ. संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें