फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का प्रकोप नहीं हो रहा कम, दस बच्चे भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कम नहीं हो रहा बुखार, एक और बच्चे की मौत
बुखार पीड़ित दस बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मौसम में हो रहे बदलाव एवं बाढ़ प्रभावित गांवों में जलभराव के कारण बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग भले ही संक्रामक रोगों के नियंत्रण में होने का दावा कर रहा हो लेकिन जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चिल्ड्रन वार्ड में पिछले 24 घंटे में बुखार पीड़ित दस बच्चे भर्ती हुए। इसमें से एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

राजापुर निवासी अमन ने पांच वर्षीय पुत्र शिवराज, गोटैयाबाग निवासी अखलाक अहमद ने चार वर्षीय पुत्र ओवैस, सैययदवाड़ा निवासी अतीक खान ने आठ वर्षीय पुत्र सुहैल, जमुनिया निवासी राकेश ने दसवर्षीय पुत्री शिवानी, फूलबेहड़ निवासी छोटू ने सात वर्षीय पुत्र राजू, ईसानगर के मुडिया निवासी रूपेंद्र कुमार ने 12 वर्षीय हिमांशु, नीमगांव के मूड़ा निवासी श्यामलाल ने 11 वर्षीय पुत्र अंकुश, बिजुआ निवासी सर्वेश कुमार ने एक वर्षीय पुत्र यश, मितौली के तेंदुआ निवासी बालकराम ने आठ वर्षीय पुत्र सचिन को बुखार आने पर जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया। सभी का इलाज चल रहा है जबकि बुधवार को भर्ती हुए ईसानगर के चहलर निवासी हेमराज के दो वर्षीय पुत्र आदित्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे के घर वाले मौत का कारण बुखार बता रहे हैं वहीं जिला अस्पताल प्रशासन मौत का कारण संक्रमण बीमारी बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें