फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीफंटा में बिजली लाइन से चिपककर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर जंगल के अंदर से गुजरी बिजली लाइन के तार से चिपककर एक युवक की मौत हो गई। युवक भीरा का रहने वाला है और कबाड़ बीनकर अपने परिवार की जीविका चलाता था। हादसे की सूचना युवक क घरवालों को दे दी गई है।
विज्ञापन

भीरा की हाईडिल कॉलोनी के सामने रहने वाला बंजारा परिवार का कृष्णा (20 वर्षीय) पुत्र पटा उर्फ बल्ली अपने साथियों के साथ नेपाल में कबाड़ बीनने का काम करता है। वह नेपाल और गौरीफंटा बार्डर पर खाली बोतलें व अन्य कबाड़ का सामान एकत्र कर उसको बेचकर अपने परिवार की जीविका चलाता था। बुधवार को भी वह अपने साथियों के साथ गौरीफंटा कैंटीन के पीछे कबाड़ बीन रहा था। भीषण गंदगी तथा वन विभाग की खोदी गई खाई में पड़े बिजली तार को वह देख नहीं सका और उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो इसकी सूचना गौरीफंटा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल दिनेश मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
मृतक के साथियों की मदद से उसके घरवालों को सूचना दी गई है। बताया जाता है कि विद्युत विभाग की साठगांठ से गौरीफंटा मंडी में दर्जनों दुकानों पर कटिया डालकर बिजली सप्लाई दी जाती है, जिसके तार नीचे होने के कारण लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल के अंदर बिजली लाइन में चिपकने की बात समझ में नहीं आ रही है। फिलहाल, विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- महेंद्र कुमार, एसडीएम-बिजली, पलिया

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और बिजली महकमे की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रदीप कुमार, सीओ-पलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें