फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद की 31 दुकानों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबित

Thu, 02 Jul 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोदाम का निरीक्षण करते हुए जिला कृ​​षि अ​धिकारी सूर्य प्रताप​ सिंह। स्रोत ​कृ​षि विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी व जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने बृहस्पतिवार को जिलेभर में छापा मारा। पांच अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न तहसीलों में 31 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और आठ उर्वरकों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने लखीमपुर और मितौली, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने धौरहरा और निघासन, भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष चंद्र ने मोहम्मदी और गोला तथा अपर जिला कृषि अधिकारी सत्यवीर सिंह ने पलिया तहसील क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बिक्री अभिलेख, मूल्य सूची, उर्वरकों की उपलब्धता और लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। कृषि विभाग ने चेतावनी दी कि किसानों को खाद की कमी होने, जमाखोरी, कालाबाजारी या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि इससे पहले भी कार्रवाई के तहत 47 दुकानदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 31 लाइसेंस निरस्त और 18 लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें