फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह साल पहले हुए छज्जे के विवाद में की गई थी योगेश की हत्या

Sun, 09 Nov 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। कस्बा निवासी योगेश अवस्थी उर्फ टिल्लू पुत्र प्रदीप की छह साल पहले हुए छज्जे के विवाद में चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। योगेश पर जिस तमंचे से फायर किया गया, वह डबल बैरल लाइसेंसी था। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि खमरिया निवासी योगेश अवस्थी की शनिवार शाम करीब 9:40 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया ओपी राय व उनकी टीम कस्बे में मुस्तैद रही। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद छह साल पहले हुआ था, उसमें महज छज्जे का विवाद था। इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच तनातनी चल रही थी।
कई बार पहले भी विवाद हुआ, लेकिन वह शांत हो गया। बीती रात फिर से विवाद उत्पन्न हुआ तो मृतक के चाचा सत्य प्रकाश अवस्थी ने अपने भतीजे योगेश उर्फ टिल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी सत्यप्रकाश अवस्थी व उनकी पत्नी के नाम मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें