फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिवाली से पहले 27 हजार परिवारों को पक्के घर की उम्मीद

Thu, 08 Oct 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली से पहले जिले के 27 हजार परिवारों के पक्के घर का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में इनके आवास स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद पहली किस्त के 40 हजार रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजे जाएंगे। वर्ष 2024 में आवास प्लस पर कराए गए सर्वे में जिले में 1.38 लाख लाभार्थी पात्र पाए गए थे।
शासन ने पहले चरण में 27 हजार आवासों का लक्ष्य दिया है। प्रत्येक लाभार्थी को मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा वीबीजी रामजी योजना के तहत श्रमिकों को 90 दिन का रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि पात्र लाभार्थियों की ब्लॉकवार सूची संकलित कर शासन को भेजी गई थी। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास के मानकों पर सही पाए जाने के बाद 27 हजार आवास स्वीकृत किए हैं। सीडीओ योगानंद पांडेय ने सभी खंड विकास अधिकारियों को आवास जल्द स्वीकृत कर पहली किस्त जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें