कौन देगा इन सवालों के जवाब
- बालिकाओं को कौन सी संस्था दिल्ली ले गई ।
- पढ़ाई-लिखाई के इंतजाम कैसे थे।
- जिले की बालिकाओं को शिक्षित करने का दावा करने वाली संस्था ने संबंधित विभाग से संपर्क क्यों नहीं किया।
- जिले में पढ़ाई-लिखाई की समुचित व्यवस्था होने के बाद भी किशोरियां दिल्ली क्यों गईं।
- चंदन चौकी क्षेत्र के कितने बालक-बालिका दिल्ली व अन्य शहरों में भेजे गए हैं, इसका रिकॉर्ड किसके पास है।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 27 लड़कियों को दिल्ली की बाल कल्याण समिति की टीम लखीमपुर खीरी लेकर आई थी। यहां की सीडब्ल्यूसी की टीम ने सभी बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले को दिखवाया जा रहा है।