पिछले 4-5 वर्षों से गृहकर और जलकर का 16 लाख रुपया बकाया न जमा करने पर नगर पालिका ने सख्त कदम उठाया है। नगर पालिका के कर अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बकायेदारों को आरसी जारी की है।
उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र में रहने वाले 269 लोगों ने कई वर्षों से गृहकर और जलकर का बकाया नहीं जमा किया है। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी बकाएदारों को आरसी जारी की गई है। बकायेदारों में 15 दुकानदार भी शामिल हैं। जिन्होंने अभी तक दुकानों का किराया नहीं दिया है। नगर पालिका द्वारा जारी की गई आरसी तहसील प्रशासन के संबंधित अमीन को सौप दी गई है। कर अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि आरसी जारी होने पर गृहकर और जलकर का बकाया जल्द जमा होगा। जो लोग बकाया जमा करने में आनाकानी करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।