फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधे 26 वर-वधू, बाजेगाजे के साथ आई बारात

विज्ञापन
गोला के सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देते नगरवासी।
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोचार के साथ कंजा देव स्थान पर लिए दांपत्य के सातों वचन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। समस्या समाधान परिवार वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से आयोजित दहेज रहित सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह में 26 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक गुप्ता, गंगा देवी गुप्ता ने दीप जलाकर किया। गायत्री परिवार के आचार्यों ने वैदिक विधि-विधान से विवाह कराया। नगरवासियों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से वर-वधू को उपहार में लहंगा, शेरवानी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण और घर गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप भेंट किए गए। अतिथियों ने नव जोड़ों को विवाह का प्रमाण पत्र भी दिया। संस्था संचालक रजनीश गुप्ता ने सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में स्थानीय नगरवासियों के साथ विदेश में रहने वाले भारतीयों ने भी सहयोग किया। जांबिया से गरिमा रवि वर्मा, अमेरिका से संजय पटेल, मलेशिया से इकबाल अहमद खान, दुबई से पंकज वर्मा, डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री, सिक्योरिटी आईएसजीएस, श्री शिव सेवक समिति दिल्ली भोले सेवा दल, पैरामाउंट कोचिंग क्लासेस, वूमेन सोसाइटी ऑफ गोला, परवेश कटिहार कटिहार स्टूडियो, गोला तहसील ईंट भट्ठा एसोसिएशन, केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन सहित संस्थाओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें