रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते एसएसबी के उप महानिरीक्षक वि. विक्रमण। स्रोत एसएसबी
लखीमपुर। तृतीय वाहिनी एसएसबी के चिकित्सालय में भारत विकास परिषद के संयुक्त सहायता से चिकित्सा अधिकारी व सहायक कमांडेंट डॉ. मामुनी देबबर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय के द्वितीय कमान अधिकारी अनेंद्र मणि, तृतीय वाहिनी के उप-कमांडेंट अजय बहादुर सिंह, सहायक कमांडेंट संचार पदम सिंह मीना, उप निरीक्षक विनोद कुमार, आरक्षी सामान्य दिनेश कुमार आदि 23 कार्मिकों व चार ग्रामीणों ने 27 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम में एसएसबी के उप महानिरीक्षक वि. विक्रमण ने कहा कि रक्त दान एक महान दान है, जिसे मानव जीवन में एक महा पुण्य कर्म कहा जाता है। तृतीय वाहिनी के कमांडेंट देवानंद ने जवानों को प्रोत्साहित कर जिला अस्पताल और भारत विकास परिषद को बोला। इस दौरान रुचि ऋतुराज, डॉ. पीके गुप्ता, शिवम सिंह, जिला अस्पताल से डॉ. रवि मोहन गुप्ता, डॉ. रवि वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद