फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बच्चों सहित 219 लोग मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिन से रोजाना 200 से अधिक पॉजिटिव मिल रहे हैं। हैरत की बात यह है कि इनमें बच्चे भी शामिल हैं। इसमें किसी की उम्र की एक साल तो किसी की सात और दस साल है। जबकि सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से रविवार को 1363 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 163 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि 1200 लोग नेगेटिव रहे। उधर, एंटीजन जांच में 27 एवं निजी लैब की रिपोर्ट में 29 लोग संक्रमित मिले। पिछले कुछ दिन से संक्रमितों का आंकडा 200 से नीचे नहीं पहुंच रहा है। रविवार को 219 संक्रमित मिलने से जिले में पॉजिटिवों की संख्या 2237 पहुंच गई। इसमें एक से 10 साल तक के सात बच्चे, 11 से 20 साल तक के 29 किशोर किशोरियों सहित 219 लोग हैं। हालांकि राहत इतनी है कि स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में 818 लोग घर में ही रहकर कोरोना से जंग जीत चुके हैं। उधर, सीएचसी मोहम्मदी में एएनएम सहित 14 ग्रामीण कोरोना संक्रमित मिले हैं। अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी को होम क्वारंटीन कर दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
डॉक्टर सहित दस लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
फरधान। पीएचसी देवकली के डॉक्टर सहित क्षेत्र के दस लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया पीएचसी के डॉ. सुधीर कुमार की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक संक्रमित शिवराजपुर, करनपुर निबहा, ललित नगर, छाउछ, कनौजिया कॉलोनी, लखीमपुर शहर में एक, उदयपुर महेवा में एक, लगुचा में दो लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं सीएचसी के दो कर्मचारी एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें