पलियाकलां। शहर के मोहल्ला माहीगिरान सड़क का निर्माण न कराए जाने से गुस्साए मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही नगर पालिका से प्रस्ताव कराकर जल्द से जल्द सड़क बनाए जाने की मांग की।
मोहल्ला माहीगिरान प्रथम में हलवाई मोहल्ले के आगे 14 फिट की सड़क है। लेकिन नगर पालिका द्वारा पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके चलते आगे गंदगी व बड़ी-बड़ी घास उग गई है। इसी को लेकर मोहल्लेवासियों ने रविवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि सड़क होने के बाद भी इसपर मिट्टी पटाकर इसका निर्माण नहीं कराया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष से भी कहा गया, उन्होंने भी संबंधित अफसरों से कहा लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस दौरान भारी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे। संवाद