फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की जिला टॉपर बनी वेदांशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा
विज्ञापन


97.6 प्रतिशत अंक के साथ वेदांशी ने किया जिला टॉप

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12 वीं के नतीजों में बेटियों का बोलबाला रहा। शहर के चिल्ड्रेन एकेडमी की छात्रा वेदांशी अग्रवाल ने 97.6 प्रतिशत (488) अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं चिल्ड्रेन एकेडमी की प्रियांशी पुरवार ने 96.6 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरे और डॉन बास्को की छात्रा रिया श्रीवास्तव और उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी मोहम्मदी की निकिता खन्ना (दोनों) ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।
टॉप टेन में चिल्ड्रेन एकेडमी, डॉन बास्कों, यूडी चिल्ड्रेन एकेडमी-मोहम्मदी, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, अजमानी इंटरनेशनल और पंडित दीन दयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कई छात्र छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है। शनिवार को सीबीएसई बोर्ड के नतीजे दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से ही प्रदर्शित होने लगे थे। परिणाम जानने के बाद विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

........

आईएएस बनेगी वेेदांशी
फल मंडी निवासी दाल व्यापारी विमल अग्रवाल की पुत्री वेदांशी अग्रवाल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वह आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय विद्यानय के शिक्षकों और माता पिता को दिया है। वहीं वेदांशी का कहना है कि
वेदांशी को मिले अंक
मैथ-100
इंग्लिश-98
केमेस्ट्री-95
फिजिक्स-95
कंप्यूटर-100
00000000000000000
सीबीएसई, 12वीं में जिले के टॉप टेन विद्यार्थी
छात्र विद्यालय प्रतिशत
1.वेदांशी अग्रवाल चिल्ड्रेन एकेडमी 97.6
2.प्रियांशी पुरवार चिल्ड्रेन एकेडमी 96.6
3.रिया श्रीवास्तव डान बास्को 95.6
3.निकिता खन्ना यूडी चिल्ड्रेन मोहम्मदी 95.6
4.लविश गुलाटी डॉन बास्को 95.2
5.अरशद खान ग्रीनफील्ड एकेडमी 95
6.गगनदीप कौर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल 95
6.सूर्यांश गुप्ता अजमानी इंटरनेशनल स्कूल 95
6.हरमन सिंह अजमानी इंटरनेशनल स्कूल 95
6.अनन्या दीक्षित डान बास्को 95
7.वैभव अग्रवाल चिल्ड्रन एकेडमी 94.6
8.अक्षय श्रीवास्तव अजमानी इंटरनेशनल स्कूल 94.6
9.ऐशप्रीत कौर अजमानी इंटरनेशन स्कूल 94.4
10.ईशान खान पं.दीन दयाल कॉलेज 94.2
10.राधिका सेठ अजमानी इंटरनेशनल स्कूल 94.2
----------------------------------
टॉप फाइव की वार्ता
बाक्स=
26 एलकेएच 20
96.6 प्रतिशत अंक लाकर चिल्ड्रेन अकादमी की छात्रा प्रियांशी पुरवार ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मोहल्ला संकटा देवी निवासी प्रियांशी के पिता हरिशंकर पुरवार व्यापारी है और वह चीफ फाइनेन्शियल एनालेसिस्ट बनना चाहती है।
.........
26 एलकेएच 15
डान बास्को की छात्रा रिया श्रीवास्तव ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर किया है। मोहल्ला काशीनगर निवासी रिया के पिता शैलेश श्रीवास्तव दवा व्यापारी और मां सीमा श्रीवास्तव गृहणी हैं। रिया की तमन्ना इंजीनियर बनने की है।
.............
26 एलकेएच 16
डान बास्को के छात्र लविश गुलाटी ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। नई बस्ती निवासी लविश के पिता गुरदीप गुलाटी की आढ़त है और मां रीना गुलाटी गृहणी है। लविश की इच्छा प्रोफेसर बनने की है।
.........
26 एलकेएच 14
ग्रीन फील्ड अकादमी के छात्र अरशद खान ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। अरशद के पिता दानिश खान व्यापारी है। अरशद खान की तमन्ना सीए बनने की है।
...........
26 एलकेएच 9
अजमानी इंटरनेशल स्कूल के छात्र सूर्यांश गुप्ता और हरमन सिंह 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पऌांचवे स्मथडान पस्त्रत्त्र रहे हैबं। मोहल्ला थरवरन गंज निवासी सूर्यांश की मां रीता गुप्ता जिला सहकारी बैंक में एकाउटेंट हैं और वह आईएएस बनना चाहता है।
विज्ञापन

............
26 एलकेएच 17
95 प्रतिशत अंक हासिल कर डान बास्को की छात्रा अनन्या दीक्षित भी पांचवें स्थान पर रही। अनन्या की पिता अभिनव दीक्षित नैमिष में स्टेशन मास्टर है और मां कृष्णा दीक्षित गृहणी है। अन्नया इंजीनियर बनना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें