फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को खूब तपे सूर्यदेव, भीषण गर्मी का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
26एलकेएच 04
विज्ञापन


शनिवार को खूब तपे सूर्यदेव, पारा पहुंचा 44 डिग्री के पार
कड़ी धूप और भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शनिवार को सूर्यदेव ने तराई को खूब तपाया। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। पारा बढ़ने के साथ ही हवा भी तेज चली लेकिन लू का प्रकोप अभी नहीं शुरू हुआ है। दोपहर में पुरवा हवा भी चली। पूरे दिन लोग सड़कों पर निकलने से बचते रहे, इसके चलते कई सड़कें सूनी रहीं। उधर गर्मी के कारण क्षेत्र में तालाब और पोखरे सूखने लगे हैं। पशु पक्षियों के लिए भी पानी का संकट खड़ा हो रहा है।
दिन का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो इस सीजन में अब तक के तापमान में सबसे ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस बार तराई के इलाके में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी एचएस कुशवाहा का मानना है कि तापमान में बढ़ोतरी अभी जारी रहेगी। 29 से 30 मई के बीच तेज आंधी के बाद मामूली बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बाद एक बार गर्मी फिर बढ़ेगी। इस बार गर्मी की अवधि पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा रहने की आशंका है। उनका यह भी मानना है कि इस समय लू के न चलने से मौसमी फलों तरबूज, खरबूजा, आम और लीची आदि की मिठास कम हो सकती है, अन्य फसलों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।


एक सप्ताह में तापमान का विवरण
दिनांक...........अधिकतम.........न्यूनतम
19 मई.............42.8................27.5
20 मई.............42.2................27.2
21 मई.............42.5................26.5
22 मई.............42.8................28.2
23 मई.............43.6................30.5
24 मई.............41.8................27.5
25 मई.............43.6................26.5
26 मई.............44.5................27.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें