फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले डॉक्टर का सीएमओ ने वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज।
विज्ञापन

क्षेत्र में दो महिलाओं की नसबंदी फेल होने के मामले की जांच को लेकर सीएमओ डॉ. जावेद अहमद और एसीएमओ डॉ. बीबी राम बुधवार दोपहर बांकेगंज सीएचसी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मूक बधिर पीड़िता के पति से जानकारी ली। अस्पताल का निरीक्षण करने के अलावा उपस्थित रजिस्टर भी देखा।
नसबंदी फेल होने मामले की जांच के दौरान सीएमओ और एसीएमओ ने सीएचसी में मौजूद मूक बधिर पीड़िता कलावती के पति हीरालाल से मामले के संबंध में जानकारी की। जांच के दौरान दोनों अधिकारियों ने पीड़िता के पास मौजूद अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और नसबंदी रिकार्ड का बारीकी से मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया की नसबंदी दस्तावेज और अल्ट्रासाउंड से मिलान करने पर पीड़िता नसबंदी कराने से एक माह पहले ही गर्भवती पाई गई। इसके बाद उन्होंने उपस्थित रजिस्टर सहित सीएचसी का मुआयना किया। इसमें सीएचसी की साफ-सफाई कमोबेश संतोषजनक मिली। उपस्थित रजिस्टर के मुआयने में डॉ. राजेश बहादुर पांच दिनों से गैरहाजिर और आरबीएसके टीम के तीन कर्मचारी ड्यूटी से नदारत मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए गैरहाजिर मिले सभी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार, डॉ. विकास गिरि, डॉ. सुनील वर्मा, फार्मासिस्ट चंद्रशेखर संजय वर्मा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें