फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से हांफ रहे शहर पर पार्किंग की नई मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए मार्गों पर रोज लगना वाला जाम प्रमुख समस्या है, जिससे निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने अभी कोई प्लान नहीं बनाया है, बल्कि लोगों को जाम के दलदल में फंसाने का खाका तैयार कर लिया है। आठ प्रमुख मार्गों पर पार्किंग जोन बनाने का प्रस्ताव करते हुए नगर पालिका ने टेंडर की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिनमें आधा दर्जन नई जगहें शामिल की गई हैं। इससे नगर पालिका की इनकम जरूर बढ़ेगी, लेकिन स्कूली बच्चों से लेकर आम नागरिकों की समस्याएं बढ़ जाएंगी।
शहर में पार्किंग बनाने को लेकर अर्से से मांग चली आ रही है, क्योंकि अभी अधिकृत तौर पर नगर पालिका के पास पार्किंग का कोई स्थान नहीं हैं, जबकि शहर के प्रमुख मार्गों पर अवैध रूप से मैजिक, टेपों और ई-रिक्शा के स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं। हर महीने इनकी संख्या बढ़ने से सड़क पर वाहनों को खड़ा करके सवारियां भरी जा रहीं हैं, जिससे नौरंगाबाद चौराहा, जीआईसी तिराहे, गांधी विद्यालय चौराहा, मेन रोड, बसअड्डा रोड पर हर घंटे जाम लगता है। इससे निपटने का हवाला देते हुए नगर पालिका ने शहर के आठ स्थानों पर पार्किंग जोन (टैक्सी स्टैंड) बनाने का फैसला लिया है, जिसके लिए इन स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने का खाका तैयार किया गया है। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि इन स्थानों पर टैक्सी स्टैंड बन जाने से अन्य मार्गों पर लगने वाली जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों पर पार्किंग जोन का प्रस्ताव
1. रेलवे स्टेशन के किनारे साइड पटरी पर नगर पालिका परिषद के कूड़ा डलाव घर तक।
2.मिश्राना पुलिस चौकी के सामने की साइड पटरी पर दुखहरण नाथ मंदिर तक।
3.कंपनी बाग के किनारे की साइड पटरी पर जिला पंचायत गेस्ट हाउस तक।
4.मोहल्ला थरवरनगंज में रेमंड शाप के सामने की साइड पटरी।
5.मोहल्ला बजार में भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय के सामने नाले की साइड पटरी पर।
6.संकटा देवी पुलिस चौकी के सामने की साइड पटरी।
7.कामनाथ अस्पताल के सामने की साइड पटरी जिला अस्पताल गेट तक।
8.तहसील के सामने साइड पटरी पर जिला पशु चिकित्सालय तक।

आठ पार्किंग स्थलों का चयन टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए किया गया है, जिसमें एसडीएम सदर, एआरटीओ की राय ली गई है। इनके बनने से शहर में बेतरतीब आटो की आवाजाही को रोका जा सकेगा। अतिक्रमण को रोकने के लिए पार्किंग स्थलों पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
- अखिलेश त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें