फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ड्रन वार्ड में तीन बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती तीन बच्चों की बुधवार को मौत हो गई, जिसमें से दो बच्चे बुखार और एक बच्चा डायरिया से पीड़ित था। उधर आईसीयू वार्ड में भी एईएस प्रभावित पांच बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बुखार आने पर सदर ब्लॉक के गांव तकिया हसनपुर निवासी देशराज ने अपनी पुत्री प्रांजलि(3), मितौली के गांव गनेशपुर निवासी तुलसीराम ने अपनी पांच माह की पुत्री शिवांगी और शहर के मेला मैदान निवासी राम ने डायरिया पीड़ित अपने एक माह के बच्चे को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बुखार पीड़ित मितौली के उमरपुर निवासी दिलीप के पुत्र मोहन(3) की हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर आईसीयू में एईएस प्रभावित पांच बच्चों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें