फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदूर पश्चिम के विकास के लिए पार्टी है हमेशा तत्पर- शेर बहादुर देउवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

धनगढ़ी-नेपाल (लखीमपुर खीरी)। नेपाल के प्रधानमंत्री तथा कांग्रेस पार्टी के सभापति शेर बहादुर देउवा ने धनगढ़ी में चुनावी सभा में कहा कि उनकी पार्टी सुदूर पश्चिम के विकास के लिए हमेशा तत्पर रही है। कहा कि धनगढ़ी शिट सुदूर पश्चिम के विकास के साथ ही गौरीफंटा-धनगढ़ी नाका को अंतर्राष्ट्रीय नाका बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा धनगढ़ी कैंपस रोड पर धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के नगर निकाय चुनाव में आयोजित विशान जनसभा में उन्होंने कहा कि सुदूर पश्चिम के विकास के लिए उनकी पार्टी हमेशा अग्रसर रही है। कहा कि गौरीफंटा नाका को अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाए जाने के साथ निर्माणाधीन गेटा मेडिकल कॉलेज को देश के सबसे सुविधा संपन्न अस्पताल बनाने, आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाने की वह पहले ही पहल कर चुके हैं। उन्होंने जनता से सुदूर पश्चिम के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए आग्रह किया। इस दौरान सभा को सांसद बुद्धिसागर चौधरी, पुष्कर नाथ ओझा, हीरदत्त भट्ट, कैलाली सभापति नर नारायण शाह ने भी संबोधित किया। अंत में धनगढ़ी उप महानगर पालिका से मेयर पद के उम्मीदवार नृप बड ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान भारी संख्या जनसमूह जमा रहा।
विज्ञापन

000000000000
पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड ने फुलवारी में की सभा
माओवादी पार्टी अध्यक्ष तथा नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने धनगढी उप महानगरपालिका के फुलवारी ग्राम में सभा की। उन्होंने माओवादी पार्टी मेयर पद के प्रत्याशी की जीत होने पर धनगढी को महानगर बनाने तथा सात नंबर प्रदेश का नमूना एवं अत्याधुनिक शहर बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें