फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह से तार छीलते समय युवक को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। थाना ईसानगर के एक गांव में मुंह से बिजली का तार छीलते समय अचानक करंट दौड़ गया, जिससे युवक को करंट लग गया और वह तड़पने लगा। लोगों ने किसी तरह से उसे बचाया। हालत गंभीर होने पर उसे पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। हादसे में मारे गए युवक की 15 मई को सगाई थी। इससे उसके घर में शादी की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं।
विज्ञापन

गांव धुंधा कलां निवासी परिक्रमा जायसवाल के पुत्र मोहन (25) की शादी सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव देवड़ीडिया से तय हुई थी। छह मई को तिलक समारोह था। 15 मई को बरात जानी थी। घर में खुशी का माहौल था। मेहमानों का भी आना-जाना लगा है। परिक्रमा जायसवाल ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे उनका पुत्र मोहन घर की लाइट का तार जोड़ रहा था। मुंह से तार छीलते समय अचानक बिजली आ गई, जिससे करंट लगने से मोहन चिपक गया और तड़पने लगा। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। घर वालों ने आनन फानन में किसी तरह उसे तार से अलग किया। गंभीर हालत में उसे सीएची ईसानगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिक्रमा ने बताया कि वह बेटे को लेकर घर पहुंचे ही थे कि उसके शरीर में कुछ हरकत दिखी। इस पर फिर उसे वापस सीएचसी लेकर आए, जहां से डॉक्टर ने बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद मोहन की मौत हो गई। इस पर परिवार वाले शव घर वापस ले आए। युवक के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। माता-पिता के साथ ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें