फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में होगा देश के संस्कृत दिग्गजों का जमावड़ा

विज्ञापन
संस्कृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संस्कृत भारती की एक बैठक कार्यालय पर रविवार को पर हुई, जिसमें जिले में एक विशाल संस्कृत सम्मेलन 27 जनवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संस्कृत भारती के प्रांत मंत्री ने बताया कि संस्कृत सम्मेलन में देश के प्रख्यात संस्कृत विद्वानों के साथ-साथ स्थानीय विद्वानों के व्याख्यान होंगे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री डॉ. ओंकार नारायण दुबे ने कहा कि संस्कृत समस्त ज्ञान विज्ञान का भंडार और भारतीय संस्कृति की संवाहिका है। संस्कृत भारती इसे जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। इसी लक्ष्य को लेकर संस्कृतानुरागी जनों और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से 27 जनवरी को नसीरुद्दीन मौजी भवन में संस्कृत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संस्कृत विज्ञान प्रदर्शनी, संस्कृत वस्तु प्रदर्शनी, संस्कृत ग्राम की प्रतिकृति, संस्कृत पाठशाला का स्वरूप, वैदिक यज्ञ, वैदिक विज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान का सामंजस्य आदि की मॉडलों के साथ प्रदर्शनी लगाई जाएगी। संस्कृत को आधुनिक युग में सरलतम ढंग से पढ़ाने की विधियों पर चर्चा के साथ-साथ संस्कृत मेला भी होगा। इस मेले में खाद्य पदार्थ और वस्तुओं के विक्रेता भी संस्कृत में बोलेंगे। यहां देश के संस्कृत दिग्गजों का जमावड़ा होगा। जो संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंथन करेंगे।
विज्ञापन

जिला मंत्री राज किशोर दीक्षित ने कहा कि संस्कृत के अभाव में समाज संस्कार विहीन होता जा रहा है। लोगों में कर्तव्यबोध की अपेक्षा अधिकार प्राप्ति के लिए संघर्ष बढ़ता जा रहा है। बैठक में नगर अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, मीना कुमारी, निधि द्विवेदी, विजय लक्ष्मी सिंह, अनुराधा दुबे, पूजा बाजपेयी आदि संस्कृत भारती के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें