फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों के गढ़ में सुधा ने फहराया भगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

नगर निकाय के लिए नगर पंचायत खीरी टाउन का परिणाम इस बार ऐतिहासिक रहा है। 27 हजार से अधिक मुस्लिम मतदाता वाले इस कस्बे में 4891 वोट हिंदुओं के हैं। 12 प्रत्याशियों में सिर्फ सुधा निषाद ही ऐसी हिंदू प्रत्याशी हैं, जिन्होंने भाजपा से चुनाव मैदान में उतरने का न सिर्फ जज्बा दिखाया, बल्कि मुस्लिम बिरादरी के गढ़ में पैठ बनाकर जीत भी दर्ज करा इतिहास रच दिया है।
मुस्लिम बाहुल्य इस कस्बे में आजादी के बाद से पहली बार नगर पंचायत की कमान भाजपा को मिली है। जिला मुख्यालय से सटे खीरी टाउन हमेशा से ही मुस्लिम मतदाताओं का गढ़ रहा है, लिहाजा जिले के मुस्लिम बिरादरी की नुमाइंदगी खीरी टाउन से ही शुरू होती थी। यही कारण है कि भाजपा छोड़कर जिले में पहुंचने वाले अन्य दलों के नेताओं को खीरी टाउन की सरपरस्ती हासिल करने की होड़ रहती है। प्रधानमंत्री रहते हुए विश्वनाथ प्रताप सिंह भी खीरी टाउन में आशीर्वाद लेने के लिए आए थे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर भरोसा किया जाये तो खीरी टाउन में 27651 मतदाता है, जिनमें इस बार 17609 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, इस चुनाव में वैसे तो 12 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन सुधा निषाद ने 3002 वोट हासिल करते हुए निकटतम सपा की प्रत्याशी उजमा बी को 2952 वोट हासिल हुए। वहीं तीसरे स्थान पर उस्मानिया खातून को 2654 वोट हासिल हुए तो चौथे स्थान पर नरगिश बेगम को 2455 वोट, नजमा यूसुफ को पांचवें स्थान पर 1510 वोट हासिल हुए तो छठे स्थान पर हुमैरा को 1506 वोट हासिल हुए इसके बाद सहाना नूरजहां, शगुप्ता रजी, शमीम बानो, जीनत और राजिया अंसारी तक अपनी जमानत नही बचा सकी। हालांकि मुस्लिम बाहुल्य नगर पंचायत में भगवा लहराने का एक मुख्य कारण यह भी था कि दावेदारी कर रहे 12 प्रत्याशियों में से 11 मुस्लिम थे।
विज्ञापन


मुस्लिम बिरादरी में भी भाजपा की स्वीकारिता का है प्रमाण
भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी कहते हैं कि खीरी टाउन में भाजपा प्रत्याशी की जीत ने न सिर्फ इतिहास रचा है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि भाजपा की स्वीकारिता अब सभी जाति धर्म के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें