फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूद हुसैन खां बने पलिया नगर पालिका के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन खां ने निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा भइया को 689 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। महमूद हुसैन को जहां 7246 वोट मिले वहीं आलोक मिश्रा 6557 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि निर्वतमान चेयरमैन व भाजपा उम्मीदवार केबी गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे। इनको 5380 वोटों से संतोष करना पड़ा। एसडीएम ने विजेता महमूद को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

मंडी परिसर में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। इसमें पहले रांउड में निर्दलीय उम्मीदवार आलोक मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी केबी गुप्ता व महमूद हुसैन से कड़ी बढ़त बना ली थी। दूसरे राउंड में भी उनकी बढ़त कायम रही, तीसरे राउंड में भी वह दोनों प्रत्याशियों से आगे रहे। चौथे राउंड में बढ़त थोड़ी कम हुई, लेकिन वह दोनों उम्मीदवारों से आगे रहे, लेकिन जैसे ही पांचवां राउंड आया सपा के महमूद हुसैन खां ने उनकी बढ़त को कम कर दिया। वह निर्दलीय आलोक मिश्रा से करीब सात सौ वोटों से आगे हो गए। इस समय महज पांडेय बाबा मोहल्ले का ही बक्सा खुलना बाकी था। जब यह बक्सा खुला तो इसमें भाजपा को 287 मत, निर्दलीय आलोक मिश्रा को 204 और महमूद हुसैन खां को 155 वोट मिले, जिसके बाद महमूद हुसैन के मतों की संख्या 7246 हो गई, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार आलोक मिश्रा के वोटों की संख्या 6557 और भाजपा प्रत्याशी केबी गुप्ता की संख्या 5380 हो गई। इस प्रकार सपा के महमूद हुसैन खां ने निर्दलीय उम्मीदवार आलोक मिश्रा को 689 वोटों से हराकर जीत हासिल कर ली। महमूद हुसैन खां को एसडीएम ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। जीत की घोषणा होते ही महमूद को उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद दुधवा तिराहे पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों ने भी उन्हें जीत की बधाई देते हुए नगर की विकास की कामना की है।
विज्ञापन


किसको कितने मिले वोट

महमूद हुसैन खां सपा 7246
आलोक मिश्रा निर्दलीय 6557
केबी गुप्ता भाजपा 5340
वसीम कांग्रेस 742
गौरव गुप्ता निर्दलीय 407
रद्द वोट 472
नोटा 47
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें