फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल में छूट पाने का दो दिनों में मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
ओटीएस एमनेस्टी योजना के तहत मई-जून में रजिस्ट्रेशन करा चुके उपभोक्ताओं को सरकार ने राहत देते हुए 31 अक्तूबर 2017 तक बिना ब्याज बकाया जमा करने का मौका दिया है। करीब 1200 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी पैसा जमा नहीं कर सके थे। समय सीमा खत्म होने के बाद उन पर पूरा पैसा जमा करने की तलवार लटक रही थी।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि ओटीएस एमनेस्टी योजना में शहरी एवं ग्रामीण घरेलू और नलकूप उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान में ब्याज से छूट दी गई थी। उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ पाने के लिए मई-जून में रजिस्ट्रेशन कराए थे, जिसकी अवधि समाप्त होने के बाद करीब 1200 उपभोक्ता किन्हीं कारणों के चलते पैसा जमा नहीं कर पाए थे। सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 31 अक्तूबर 2017 तक एकमुश्त बकाया जमा करने पर छूट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें