फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा-भैया को याद दिलाना.. बगैर हेलमेट न बाइक चलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बिजुआ। जिले भर में सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने को लेकर हो रही मौतों को लेकर एक स्कूल में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। स्कूल में बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वह अपने पापा-भैया समेत हर ऐसे शख्स को, जो बाइक चलाता है, उसे हेलमेट पहनने को जरूर कहेंगे। स्कूल के इस जागरूकता कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों के बारे में बताने के साथ घर पर एक अपील भी भेजी गई।
विज्ञापन

पापा-भैया को याद दिलाना-बगैर हेलमेट पहने बाइक न चलाना... गुलरिया के गैलेक्सी एकेडमी स्कूल में एक जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वह अपने घर पर परिवार के सदस्यों को हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने को कहेंगे। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल गरिमा मिश्रा ने बच्चों को बताया कि लगातार चार दिनों में बाइक दुर्घटना में करीब 19 लोगों की मौत सिर्फ इसलिए हो गई कि वह हेलमेट नहीं पहने थे, ऐसे में अपने परिवार को किसी अनहोनी से बचाने के लिए बच्चे अपने अभिभावकों से जिद करें कि पापा गाड़ी तब चलाओ जब सिर पर हेलमेट पहन लो। स्कूल के हेड ब्वाय अयान खान, हेड गर्ल्स रुचि वर्मा, छात्र शौर्य दीक्षित, हाउस कैप्टन कायनात खान, आरजू खान, ज्योति, शिखा मिश्रा ने बच्चों को शपथ दिलाई। इस मौके पर टीचर वीके सिंह, शालिनी गुप्ता, गौरी सिंह, हिमानी शर्मा, नैन्सी प्रजापति, सतवेंदर कौर, नैन्सी श्रीवास्तव, सोनी, लाजिमी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें