फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गैरहाजिर मिले विकास भवन के 20 कर्मचारी

विज्ञापन
विकास भवन का निरीक्षण करते हए सीडीओ अ​भिषेक कुमार। स्रोत सीडीओ
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे विकास भवन का औचक निरीक्षण किया तो करीब 20 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने सभी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर वेतन काटने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण में डीपीआरओ दफ्तर में सहायक लेखाकार बीएल राना, पशुपालन दफ्तर के वरिष्ठ सहायक अंकुर, कनिष्क सहायक अमित कुमार वर्मा, रवि कुमार, राहुल सिंह, रजत प्रताप सिंह, सहकारिता दफ्तर में वरिष्ठ सहायक भगवानदास राना, सहयोगी साधना सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण दफ्तर से आशुलिपिक हरद्वारी लाल, वरिष्ठ सहायक समीर शरण सिंह, अमित कुमार कश्यप, समाज कल्याण दफ्तर में वरिष्ठ सहायक भूपराम राना, पर्यवेक्षक विकास गुप्ता, डीएसटीओ दफ्तर में नीति शर्मा, डॉ. मंजू दीक्षित, अरविंद, डॉ. उदय सिंह, लघु सिंचाई दफ्तर में सहायक अभियंता श्याम सुंदर यादव, वरिष्ठ सहायक सुनीता, कनिष्ठ सहायक अजय कुमार अनुपस्थित मिले।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा सभी कार्यालय में समय पर पहुंचें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोजाना 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई की जाए। सहकारिता विभाग में एडीसीओ की उपस्थिति के लिए रोस्टर तय करने के भी निर्देश दिए। कहा कि अवकाश संबंधित आवेदन सुबह 10 बजे तक पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें