फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए को पकड़ने को वन विभाग ने लगाया पिंजड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से सटे चौधीपुर गांव के इर्द-गिर्द चार माह से सक्रिय तेंदुआ अब तक चार दर्जन बकरियों को निवाला बना चुका है। इसे लेकर ग्रामीणों में बढ़ते आक्रोश के बाद वन विभाग चेता है। अब इस तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में एक पिंजड़ा लगवाया है। उसमें शिकार के रूप में बकरी बांधी गई है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के चौधीपुर गांव के आसपास सक्रिय तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए है। इसके तहत वन विभाग ने चौधीपुर गांव के पास बड़ी नहर के पुराने भट्ठे के पास रविवार सुबह एक पिंजड़ा लगवा दिया है। पिंजड़े में चारे के रूप में बकरी बांधी गई है। फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा और वन रक्षक रामपाल यादव उसकी निगरानी में लगे हुए हैं।
मालूम हो कि जटपुरा बीट के बांकेगंज कस्बा से सटे चौधीपुर, पूरनपुर, हरदुआ, राजनगर गांव आदि में यह तेंदुआ पिछले चार माह से डेरा जमाए बैठा था। आबादी के निकट सक्रिय तेंदुआ ग्रामीणों की चार दर्जन से अधिक बकरियों को निवाला बना चुका है। इलाके के सारे कुत्ते भी यह चट कर चुका है। इलाके में सक्रिय तेंदुए की अमर उजाला में खबरें छपने के बाद हरकत में आए वन विभाग ने इलाके में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को तेंदुए से बचाव के उपाय सुझाए गए। ग्रामीणों में बढ़ते आक्रोश के चलते वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए एक पिंजड़े से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


मैलानी रेंज के जटपुरा बीट से सटे गांवों में सक्रिय तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) पवन कुमार के निर्देश पर बांकेगंज से सटे चौधीपुर गांव में एक पिंजड़ा लगाया गया है। उसमें चारे के रूप में एक बकरी बांधी गई है। तेंदुए के पिंजड़े में बंद होने पर उसे आबादी से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ अनिल कुमार पटेल, उप-निदेशक, बफरजोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें