फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में खूब दौड़े प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय भारत भूषण अग्रवाल और उनकी पत्नी सुशीला देवी अग्रवाल की स्मृति में हो रहे भव्य बाल मेला महोत्सव के तहत जीके और खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों से आए 2185 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज मैदान पर न्यू चिल्ड्रंस वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में कराई गईं प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, आनंदप्रकाश शुक्ल और मातादीन वर्मा ने स्वर्गीय भारत भूषण अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण, गुब्बारे उड़ाकर किया। प्रतियोगिताओं से पूर्व अतिथियों ने प्रतिभागियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में 42 विद्यालयों के प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग से सामान्य ज्ञान में 813, खेलकूद प्रतियोगिता में 1372 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कॉलेज के मैदान पर विद्यार्थियों ने सुई-धागा, दौड़, स्लो साइकिल रेस, सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संचालन फाउंडेशन अध्यक्ष आलोक तिवारी, महेंद्र वर्मा और संजीव दीक्षित ने किया। कार्यक्रम संरक्षक वरुण अग्रवाल ने बताया कि 13 नवंबर को नीलकंठ मैदान में बाल मेला महोत्सव के समापन पर बच्चों द्वारा दुकानें सजाई जाएंगी साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस मौके पर डॉ. लखपत राम वर्मा, संतकुमार बाजपेयी, वीर सिंह चौहान, अरविंद पांडे, नीरज दीक्षित, अनुपम गुप्ता, मोहित कनौजिया, विमलेश मिश्र, विवेक पांडे, आदित्य गुप्ता, नंद किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में रहे अव्वल-
सुई-धागा में - मोहम्मद आजिम, जोया, रेहान, शशि गुप्ता, स्लो साइकिल रेश में स्वाती सिंह, जूली, इंद्रजीत वर्मा, प्रियांशु गुप्ता।
सौ मीटर दौड़ में - धीरज कुमार, स्वाती सिंह, जूली अव्वल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें