फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ का घोड़ी पर हमला, अधखाया शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर/ ममरी। रविवार सुबह वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर क्षेत्र की सहजनियां बीट के अयोध्यापुर गांव की आबादी के पास गन्ने के खेतों में बाघ ने एक पालतू घोड़ी पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। इससे गांव में दहशत है। हमले की पुष्टि रेंजर बनारसीदास शाक्य ने भी की है।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव अयोध्यापुर निवासी लालाराम अपनी पालतू घोड़ी साथ लेकर खेत गए थे। लालाराम के अनुसार उसने घोड़ी खेत में चरने को छोड़ दी और काम करने लगा। इसी बीच गन्ने में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया और घोड़ी को मुन्नालाल के गन्ने के खेत में खींच कर मार डाला। लालाराम के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंचे लेकिन गन्ने में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पर पहुंचे फारेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक राजेश कुमार आदि ने घोड़ी का अधखाया शव कब्जे में लिया। साथ ही पगचिन्ह मिलने पर बाघ के गन्ने में होने की पुष्टि की। वनकर्मी भी गन्ने में घुसने का साहस न जुटा सके, जिससे गांव में दहशत है। रेंजर बनारसीदास शाक्य ने बताया कि सोमवार को गंगाकली हथनी को लेकर एसटीपीएफ जवानों, वनकर्मियों के साथ कांबिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें