फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की समेत दो स्थानों पर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में चोरों ने बुधवार की रात एक मकान में नकब लगाकर 25 हजार की नगदी सहित लाखों का सामान पार कर दिया, जबकि पुलिस पैदल गश्त करते ही रह गई। तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर निघासन में आटा चक्की से चोरी हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात खुटार रोड से सटे हरिहरपुर गांव में घुसे चोरों ने चंद्रभाल के मकान में नकब लगाकर संदूक में रखे 25 हजार रुपये और जेवर सहित लाखों का सामान पार कर दिया। गृहस्वामी को चोरी का पता गुरुवार की सुबह तब चला जब खाली संदूक खेत में पड़ा मिला।
निघासन। कस्बे के पलिया रोड़ स्थित टांडा पुलिया के पास आटा चक्की में नकब लगाकर चोरों ने करीब 30 हजार का सामान चोरी कर लिया। आटा चक्की मालिक रामगोपाल ने बताया कि गर्मी होने के कारण आटा चक्की का कारखाना आदि बंद करके वह बुधवार रात टीन शेड के नीचे सोए हुए थे। सुबह करीब पांच बजे उन्होंने आटा चक्की खोलकर देखा तो उसमें नकब लगी हुई थी। चक्की में रखा इनर्वटर, बैट्रा के अलावा एक क्विंटल आटा, दो क्विंटल चावल, 20 किलो सरसों का तेल आदि सामान गायब था। प्रभारी निरीक्षक अमित दुबे ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें