फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस हाईवे पर पलटी, दो की मौत, कई यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
14 एलकेएच 17, 18, 19
विज्ञापन


रोडवेज बस हाईवे पर पलटी, दो की मौत, कई यात्री घायल
हादसे के बाद हाईवे पर करीब पौन घंटे लगा रहा जाम
पीलीभीत बस्ती नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
फरधान। पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित रोडवेज बस पुलिया की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) कर्मचारियों ने राहगीरों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर जिला फिरोजाबाद निवासी एक किशोर समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे हुआ।
शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस लखीमपुर से सवारी भरकर गोला जा रही थी। सकतापुर बौठा नहर पुल और फरधान कस्बे के बीच में कैमहरा जाने वाली लिंक मार्ग तिराहे के पास नेशनल हाईवे पर बनी पुलिया की रेलिंग से बस टकराकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इससे हाईवे जाम हो गया। घटना स्थल के पास तिराहे पर यूपी 100 की पीआरबी 3234 मौजूद थी। हादसा होते ही यूपी 100 लेकर सिपाही राज्यपाल और राम सिंह मौके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने राहगीरों की मदद से हादसे में घायल हुए शंकर गुप्ता पुत्र विजय कुमार निवासी छिबरामऊ कन्नौज, विकास रस्तोगी पुत्र नंदकिशोर रस्तोगी निवासी रामपुर, सरिता पत्नी हरीराम, जगत पाल पुत्र प्यारे निवासी मोहल्ला कसवरा पुवायां जिला शाहजहांपुर, कन्हैया लाल पुत्र लेखा निवासी शिव कॉलोनी लखीमपुर, अंजू पत्नी विजय कुमार निवासी छिबरामऊ कन्नौज, रानी सोनी पत्नी मनीष सोनी बहादुर नगर लखीमपुर खीरी को बाहर निकाला और सीएचसी फरधान पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस 108 जब सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने जिला फिरोजाबाद के गांव सलेमपुर निवासी 50 वर्षीय रामजीलाल पुत्र पिद्दौसी और 14 वर्षीय उत्कर्ष सोनी पुत्र मनोष सोनी निवासी दहाड़ीनगर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
हादसे की सूचना मिलने पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली और उनका हाल जाना। डीएम ने डॉक्टरों से भी घायलों के बारे में जानकारी ली और उन्हें बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें