फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकले 180 बाइकर्स

Mon, 16 Nov 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डीएम व अन्य अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आगाज हाे गया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथों और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में करीब 180 बाइकर्स शामिल हुए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। यातायात नियमों का पालन और छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही तेज गति से वाहन चलाने, स्टंट करने और यातायात संकेतों की अनदेखी न करने की सलाह दी।
पखवाड़े के संयोजक एवं एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। यह अभियान सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित करने का मिशन है, जिसे निरंतर आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें