फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया कांड में 17वीं गवाही पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड में शुक्रवार को एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन के 17वें गवाह के बयान पूरे हो गए। इसके साथ ही अदालत ने अभियोजन के प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को चार गवाहों के नाम अभियोजन सूची से हटाए। अदालत ने अगली गवाही पेश करने के लिए 16 जून की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

17वीं गवाही के रूप में प्रगट सिंह को पेश किया गया। बचाव पक्ष के वकीलों की ओर से लंबी जिरह की गई। घटना से जुड़ी कई जानकारी भी बयान में दर्ज की गईं। इसकी जिरह पूरी होने के बाद अभियोजन की ओर से नारबैर सिंह, जरनैल सिंह, बसंत सिंह तथा रणजीत सिंह के नाम अभियोजन सूची से हटाने का अनुरोध किया गया। अदालत ने उनके नाम अभियोजन सूची से बाहर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें