फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहीं सुधर सकी बिजली व्यवस्था, ग्रामीणों ने किया जेई का घेराव

विज्ञापन
पलिया विद्युत कार्यालय पर जेई का घेराव कर वार्ता करते ग्रामीण व किसान। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। त्रिकोलिया, पतवारा समेत कई फीडरों से तीन दिन से बिजली व्यवस्था बहाल न होने से लोगों में रोष है। ऐसे में लोगों ने पलिया विद्युत निगम के कार्यालय में जेई का घेराव कर आक्रोश जाहिर किया। फील्ड स्टॉफ के फाॅल्ट न देखने जाने का आरोप लगाते हुए जरूरत पड़ने पर खुद भी सहयोग करने की बात कही। जेई के एक-दो दिन में व्यवस्था सुधारने के मिले आश्वासन के बाद सभी लोग चले गए।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र के त्रिकोलिया, पतवारा, अतरिया फीडर समेत कई गांवों के ग्रामीण शुक्रवार को विद्युत निगम के कार्यालय पहुंचे। लोगों ने कहा कि तीन दिन हो गए हैं लेकिन अब तक फाॅल्ट ठीक नहीं किए गए हैं। यहां तक कि जिन गांवों में नए खंभे लगे थे वह भी गिर गए हैं और उनको खड़ा करने की जहमत तक कोई नहीं उठा रहा है।
आरोप लगाया कि जो कर्मी कार्य में लगे भी हुए हैं वे त्रिकोलिया फीडर जाकर केवल खानापूरी कर रहे हैं। जिस वजह से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है और भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल है।
विज्ञापन

जेई गिरीश कुमार ने कहा कि बाहर से खंभों के साथ ही गड्ढा खोदने वाली मशीनों को भी मंगाया गया है और उनके जरिये विभाग कार्य कर रहा है। जल्द से जल्द आपूर्ति को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। इसपर ग्रामीणों व किसानों ने कहा कि अगर उनके पास स्टाॅफ कम है तो वे खुद कार्य करने के लिए आगे आएंगे लेकिन मौके पर कोई स्टाफ तो पहुंचे, जिसकी सहायता कर आपूर्ति को बहाल किया जा सके।
इस पर जेई ने एक-दो दिन का समय देने का अनुरोध किया। इस दौरान गुरप्रीत सिंह नन्नर, देवेंद्र सिंह सोनू, संदीप सिंह, राजा संधू, जसपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।


पलिया में कटौती, गांवों में तीन दिन से नहीं हुए बिजली के दर्शन

पलिया / संपूर्णानगर। पलिया में जहां पूरे दिन विद्युत कटौती की जा रही है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिनों से सप्लाई न मिलने से गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
पलिया क्षेत्र में सुबह बिजली आई लेकिन दिन में 11 बजे के बाद खंभे बदले जाने की बात कहकर आपूर्ति काट दी गई। ऐसे में शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रही। इधर, संपूर्णानगर में भी शुक्रवार देर शाम तक बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। 72 घंटों से ऊपर गुल हुई बिजली के कारण घरों व दुकानों में लगे इनवर्टर भी ठप हो गए। फिलहाल कुछ लोग किराये पर जनरेटर लगाकर काम चला रहे हैं। संवाद


चार दिन बाद भी अंधेरे में डूबे गांव

निघासन। बीते दिनों आई तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर ग्रामीण इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। यहां बड़ी लाइन से सटे कुछ गांवों में ही आंशिक रूप से बिजली बहाल हुई है, वहीं दूरस्थ गांवों में आज भी अंधेरा पसरा हुआ है। चार दिन बीत जाने के बाद भी कई गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों को रातें मोमबत्तियों के सहारे काटनी पड़ रहीं हैं। अवर अभियंता सुभाष कश्यप ने कहा कि जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। संवाद

पलिया विद्युत कार्यालय पर जेई का घेराव कर वार्ता करते ग्रामीण व किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें