केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक बार फिर सर्राफा व्यापारियों ने आंदोलन की रणनीति तैयार की है। इस बार व्यापारियों ने एक लाख की खरीद-बिक्री पर पैनकार्ड जरूरी करने का विरोध किया है। इसे लेकर जिले भर के सर्राफा व्यापारियों ने 17 अप्रैल को दुकानें बंद कर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
जिला सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में आठ अप्रैल को उप्र सर्राफा एसोसिएशन की लखनऊ में आमसभा हुई। जिसमें पैनकार्ड के मुद्दे पर चर्चा की गई। इसके बाद केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलकर संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्या रखी लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है, सिर्फ आश्वासन ही मिला। अब यह तय किया गया कि 17 अप्रैल को सर्राफा की दुकानें बंद कर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।