धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी शहर में चल रहे सुदूर पश्चिम महोत्सव में हजारों की संख्या में नेपाली तथा भारतीय दर्शनार्थियों की भीड़ जुट रही है। काठमांडू से आए नेपाली गायकों के गानों पर दर्शक झूम उठे।
कैलाली जिले की उपमहानगर पालिका धनगढ़ी में कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय सुदूर पश्चिम महोत्सव में नेपाली तथा भारतीय दर्शकों की खासी भीड़ हो रही है। मेले में आने वाले दर्शक मेले में लगे स्टाल पर खरीदारी करने के साथ-साथ रेस्टोरेंट पर अनेक प्रकार के नेपाली तथा चाइनीस व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। उधर काठमांडू से आये गायकों ने कई गीत सुनाए जिसपर श्रोता झूम उठे। इसके साथ ही हास्य कलाकारों ने भी खूब मनोरंजन किया। महोत्सव में हेलीकॉप्टर से धनगढ़ी भ्रमण कराने की सुविधा का लाभ सैलानी उठा रहे हैं। कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव ओम बहादुर बिष्ट ने बताया कि अभी तक हेलीकॉप्टर से दो दिनों में आठ ग्रुपों में 48 लोगों ने धनगढ़ी शहर का आसमान से भ्रमण किया।