फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा बंधे में भरे पानी में नहाते समय युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा बंधे और तालाब में डूबकर युवक समेत दो की मौत
विज्ञापन

लंकापुरवा के पास युवक का और देवहरा तालाब में वृद्धा का उतराता मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शारदा बंधे में भरे बाढ़ के पानी में शनिवार शाम नहाते समय एक युवक की गहरे पानी में डूब कर मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव उतराता मिला जबकि हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशननगर निवासी 92 वर्षीय अख्तरी बेगम की शनिवार की शाम तालाब में डूबने से जान चली गई।
महेवागंज/ सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के भवानी टांडा गांव निवासी रमेश ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र सुनील शनिवार दोपहर बाद शारदा बंधे के अंदर अपने खेत देखने गया था। शाम को वापस आते समय तटबंध के किनारे बाढ़ के भरे पानी में वह नहाने लगा। नहाते समय किसी तरह वह गहराई में जाकर डूबने लगा। चीखपुकार पर लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर, सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने भी ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर लंकापुरवा गांव के पास ग्रामीणों ने पानी मे युवक का शव उतराता देखा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे ओर शव की शिनाख्त सुनील के रूप में की। सूचना पर पहुंची फूलबेहड़ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशननगर निवासी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि उनकी मां 92 वर्षीय अख्तरी बेगम शनिवार की शाम शौच के लिए गई थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आईं। परिवारवालों ने काफी खोजबीन की, किंतु कुछ पता नहीं चला। रविवार सवेरे तलाश के दौरान देवहरा तालाब में शव उतराता हुआ मिला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों ने शव तालाब से निकला और घर लाए। मृतक के बेटे मोहम्मद रिजवान, मुनीम आदि को शक है कि तालाब के पास से निकलते समय मां अख्तरी बेगम का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरीं। जिससे उनकी डूबकर मौत हुई है। ग्राम प्रधान रियाजत अली ने लिखापढ़ी कराकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें