एसडीएम ने बालू भरी ट्रालियां पकड़ीं, जांच के आदेश
फूलबेहड़ से खनन कर शहर की ओर जा रही थीं ट्रॉलियां
महेवागंज खीरी। फूलबेहड़ क्षेत्र में अवैध खनन का खेल नहीं रुक रहा है। रविवार को डंप छोड़ अवैध खनन कर ले जाई जा रही बालू लदी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को एसडीएम ने इंदिरा वन पार्क के पास पकड़ लिया। एसडीएम ने खनन अधिकारी को मौके पर बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर जांच के आदेश दिए हैं।
एसडीएम सदर अरुण कुमार ने बताया रविवार को फूलबेहड़ क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। निरीक्षण के दौरान कुछ लोग खम्भारखेड़ा मिल के पास बालू भरी ट्रॉली ले जाते दिखाई पड़े। एसडीएम की गाड़ी देख बालू लेकर जा रहे चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ भाग खड़े हुए। एसडीएम ने खनन इंस्पेक्टर सुखविंदर को जांच कर कार्यवाई के आदेश दिए। खनन अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर महेवागंज चौकी पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। खासबात यह है कि अवैध खनन कहां हो रहा था। इस पर अधिकारियों ने जांच की बात कह अनभिज्ञता जता दी।
00
वर्जन.......
बालू भरी ट्रॉलियां पकड़ी गई हैं, जो डंप के बजाय खनन कर ले जाई जा रही थी। खनन अधिकारी को जांच कर कार्यवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर