केरल से आए सीमा जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोपाल कृष्णन ने कहा कि हम सब भारत माता की संतान हैं। भारत माता की जयकार करना सभी भारतीयों का धर्म है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित तिकुनियां कस्बे के एक पैलेस में हुई सीमा जागरण मंच की बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोपालकृष्णन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सीमा से जुड़े गांव के लोगों के बीच काम करना है। भारत की संप्रभुता तथा रक्षा के लिए हर ग्रामीण का कर्तव्य है कि इसकी गहन जानकारी देकर सभी को सचेत करें। गांव के बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य व विकास संबंधी समस्याओं को स्थानीय प्रशासन से मिलकर निपटाने में योगदान करें। तभी सीमा जागरण का सपना साकार होगा। वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडित कृष्ण मोहन कलित ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक भारतवासी का धर्म है। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री अमरेश, राज किशोर मोर्य, विनय जायसवाल, डॉ. सुनील सत्यार्थ आदि मौजूद रहे।