फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले की फर्जी वीडियो से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए भालू के हमले के वीडियो ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। वीडियो में भालू द्वारा एक व्यक्ति को मारते दिखाया गया। वीडियो शहर से सटे इंदिरा मनोरंजन पार्क का बताया गया। वीडियो देख वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ क्षेत्र का कोना कोना छान मारा। घटना फर्जी निकली जिसके बाद टीम ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल बुधवार को व्हाट्सएप ग्रुपों पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें भालू एक व्यक्ति पर हमला करते दिख रहा है। कुछ लोग उसे बचाने के लिए शोर मचा रहे हैं। व्यक्ति को बचाने के लिए भालू पर पत्थर पर फेंक रहे हैं। वीडियो के साथ कुछ कंटेंट भी डाला गया, जिसमें लिखा गया कि बुधवार करीब 10 बजे शहर से सटे इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास भालू ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बना डाला। खबर और वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सोशल मीडिया में आने के बाद वन विभाग और पुलिस में भी खलबली मच गई। वन रेंज शारदानगर के लिलौटीं, पिपरा, पार्क एरिया समेत करीब 15 किलोमीटर तक वन कर्मियों ने खाक छानी। साथ ही फोन से भी इधर-उधर जानकारी करते रहे। घंटों जांच पड़ताल में खबर से जुड़ा कोई प्रमाण नहीं मिला। न ही भालू के कहीं पगचिह्न मिले। वन कर्मी इसे अफवाह मान रहे हैं। हालांकि इस यह वीडियो किसने और क्यों वायरल किया अधिकारियों ने इसका पता नहीं किया। वन दरोगा योगेंद्र पांडेय ने बताया सोशल मीडिया में आई खबर अफवाह निकली है। वीडियो कहीं और का है जिसे अपने क्षेत्र का बताकर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें