फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम जुटाएंगी 30 साल से अधिक उम्र के मरीजों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की एएनएम को गैर संचारी रोग से पीड़ित तीस साल से अधिक उम्र की महिलाओं एवं पुरुषों का डाटा तैयार करना होगा। इसके लिए एएनएम को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

गैर संचारी रोग के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. रवींद्र शर्मा ने बताया गैर संचारी रोग आमतौर पर लंबी अवधि तक धीमी गति से बढ़ने वाली बीमारियों को कहा जाता है। इनका प्रसार एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं होता है, लेकिन यदि इनका समय रहते इलाज न कराया जाए तो यह जानलेवा हो जाती हैं। वहीं समय पर पहचान होकर यदि इलाज शुरू कर हो जाए इन बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पांच सामान्य गैर संचारी रोगों की जांच, नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए कार्यक्रम शुरू हुआ है, जिसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मुख, स्तन एवं गर्भाशाय ग्रीवा कैंसर शामिल है। मंगलवार से शुरू हुए प्रशिक्षण के पहले दिन मितौली सीएचसी डॉ. शोएब एवं ट्रेनर पूनम मिश्रा, सुमन सिंह ने तीस साल से अधिक उम्र की महिला एवं पुरुषों की जांच कर इलाज मुहैया कराने के साथ उनका रिकार्ड तैयार करने की जानकारी दी। इस दौरान मोहम्मदी, पसगवां, फरधान, बेहजम, नकहा, धौरहरा आदि की करीब 40 एएनएम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें