फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप और गर्म हवा से आमजन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी से जिलेवासियों का हाल बेहाल है। सुबह से ही तेज हो जा रही धूप लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। मंगलवार को चिलचिलाती धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाएं लोगों के लिए मुसीबत बन गई। ऐसे में लोग घरों से निकलने में बचने लगे हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह की शुरूआत होते ही गर्मी ने भी अपना प्रचंड रूप अख्तियार कर लिया है। दिन ब दिन गर्मी का मिजाज और गर्म हो जा रहा है। सुबह सूरज निकलने के कुछ ही देर बाद उसकी तेजी लोगों के लिए मुसीबत बन जा रही है। वहीं जैसे जैसे दिन बढ़ता जाता है, गर्मी भी अपने चरम पर पहुंचने लगती है। गर्मी और तेज हवाओं से बचने के लिए लोग घरों से निकलने में बचने लगे हैैं। दोपहर के समय स्थित ऐसी हो जा रही है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। ऐसे में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। तो वहीं मजबूरन घर से निकले लोग गर्म हवाओं और धूप से बचने के लिए छाता आदि साथ ले जाने को मजबूर हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

गर्मी से ऐसे करें बचाव
जिला अस्पताल के आयुर्वेदिक डॉ. विजय कुमार वर्मा बताते हैैं कि गर्मी और लू से बचने के लिए कभी भी घर से खाली पेट बाहर न निकलें। हल्का खाना खाकर निकलें। घर से जब भी निकलें एक ग्लास पानी जरूर पिएं। बाजार की तली, भुनी खाद्य सामग्री खाने परहेज करें। तरल पदार्थ एवं मौसमी फल, हरी सब्जियों का भरपूर सेवन करें। धूप से घर आने के कुछ देर बाद नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें। इससे लू लगने का खतरा कम रहता है। यदि किसी प्रकार की समस्या लगे तो लापरवाही किए बिना अस्पताल आकर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें