फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी लेते रहे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव की मतगणना शांतिपूर्वक निपट गई। बवाल और हिंसा की आशंका से डीएम-एसपी मंडी समिति में घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर मतगणना में बवाल और हिंसा होने की आशंका के कारण हाईअलर्ट जारी किया गया था। इसको लेकर मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई थी। बड़ी संख्या में बैरियरों और प्वाइंटों पर एसएसबी जवानों के साथ पुलिस, पीएसी को तैनात किया गया था। ड्यूटी पर लगे जवानों को प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने चौकी इंचार्ज मिश्राना अजब सिंह के साथ लंच पैकेट बंटवाए। जवानों को ड्यूटी प्वाइंट पर ही पानी भी उपलब्ध कराया गया। डीएम शैलेेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम मतगणना पंडाल से लेकर मंडी समिति के आसपास घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें